सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया खान मुबारक..... खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी बताने के लिए पाटियों में लगी होड़, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 06:44 AM (IST)

लखनऊ: माफिया खान मुबारक को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। भारी पुलिस बल के साथ आज उसका शव तड़के अंबेडकरनगर पहुंचा। बता दें हरदोई जिला कारागार में निरूद्ध खान की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में निमोनिया के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बसपा सुप्रीमो मायावती Mayawati राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा, कांग्रेस, सपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। मायावती ने कहा कि सभी पार्टियों में  हिंदुत्व और हिंदुस्तानी होने की होड़ मची हुई है। केन्द्र की भाजपा सरकार के साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है वहां पर दलिता का शोषण हो रहा है। 

1- OP Rajbhar के बेटे अरुण की हुई शादी, पीएम मोदी समेत कई VIP नेताओं ने वर वधू को दिया आशीर्वाद, देखें विवाह की तस्वीरें
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर पीएम मोदी समेत उत्तर प्रदेश सरकार में कई मंत्री और नेताओं ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

2- सर्राफा कारोबारी से 50 किलोग्राम चांदी लूट मामले में बड़ी कार्रवाई, SHO समेत तीन पुलिसकर्मी बर्खास्त
कानपुर: उत्तर प्रदेश के बांदा के एक व्यवसायी से करीब एक सप्ताह पूर्व 50 किलोग्राम चांदी लूटने के आरोप में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ), एक उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों ने यह जानकारी दी। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि भोगनीपुर के तत्कालीन एसएचओ अजय पाल कठेरिया, उप निरीक्षक चिंतन कौशिक और मुख्य आरक्षी राम शंकर यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय तीनों की भोगनीपुर थाने में तैनाती थी।

3- Sant Kabir Nagar News: शादी के मंडप पर दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार
Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां नई नवेली दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ सात जन्मो तक बंधन में बांधने वाली थी, कि जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसकी चर्चा इन दिनों क्षेत्र में बनी हुई है। 

4- UP News: योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 'निषादराज के किले पर बनी मस्जिद अवैध कब्जा, मार्च तक इसे ढहा देंगे'
UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्री और भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने प्रयागराज के सर्किट हाउस में विशेष बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि, श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज के किले पर बनाई गई मस्जिद अवैध कब्जा है।

5- Basti News: यूपी पुलिस की जीप का कटा चालान, अब भरना होगा 5 हजार का जुर्माना
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। अभी तक आपने आम लोगों का चालान कटते हुए देखा होगा, लेकिन यहां  एक युवक की शिकायत पर पुलिस की ही जीप का पांच हजार का चालान काटा गया है। युवक ने ट्विटर पर डीजीपी से पुलिस की गाड़ी में हाईसिक्योरिटी प्लेट न लगने की शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आते ही दारोगा जी की सरकार गाड़ी का चालान काट दिया गया। 

6- अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'BJP राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम, CM का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं'
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है। एक बार फिर अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं रह गया है। इसलिए बीजेपी नेता स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा राज में भ्रष्टाचार की आंधी है।'

7- Meerut News: BJP की नेता का ‘अश्लील' वीडियो वायरल, भाजपा पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

8- Food Poisoning: कासगंज में 4 दर्जन से अधिक बाराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती
 Food Poisoning: कासगंज जनपद में अलग-अलग तीन बारात में सहभागिता करने गये 4 दर्जन से अधिक बाराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये। तबियत खराब होने पर सभी बारातियों को कासगंज, अमांपुर, पटियाली के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कासगंज जिला अस्पताल के सीएमएस संजीव सक्सेना के मुताबिक सभी बारातियों की हालत खतरे से बाहर है।

9- Lucknow Crime News: पहले से ही घात लगाकर बैठे थे बदमाश, ऑफिस से निकले ही प्रापर्टी डीलर के सिर में सटाकर मारी गोली
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी में मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सोमवार रात इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने निगोहां के 32 वर्षीय अमित तिवारी को सिर में गोली मार बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 

10-Gonda News: टेढ़ी नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम
Gonda News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब देहात कोतवाली इलाके में बह रही टेढ़ी नदी (River) में भीषण गर्मी (Scorching heat) के बीच नहाने (Bath) गये दो किशोरों की डूबकर मृत्यु  (Dead) हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static