मैनपुरी उपचुनाव : अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- बेईमानी नहीं करती तो मैनपुरी और भोगांव जीत जाते

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 04:35 PM (IST)

मैनपुरी (आशीष सक्सेना) : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई लोकसभा सीट पर अपनी पत्नी डिंपल यादव को उतारने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा वार चुनाव प्रचार कर रहे है। अखिलेश यादव किसी भी हालत में मैनपुरी की सीट को गंवाना नहीं चाहते है। क्योंकि रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव के प्रचार न करने से सपा अपने दोनों दुर्ग गंवा बैठी थी। जिससे सबक लेते हुए सपा प्रमुख इस उपचुनाव में जी तोड़ मेहनत कर रहे है। इस दौरान ने अखिलेश यादव ने मार्च 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाया।  
 BJP पर लगाया बेईमानी करने का आरोप
बुधवार को मैनपुरी के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व सैनिकों से मिलने पहुंचे।जहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में अगर BJP ने बेईमानी नहीं की होती तो हम मैनपुरी के साथ ही भोगांव भी जीत गए होते। उत्तर प्रदेश में आप कहीं भी पता कर लें। आप लोगों के द्वारा सपा की सरकार बन गई थी लेकिन जानबूझकर के पहले तो सपा के वोट काटे गए। बाद में  गिनती के दौरान सपा को हरा दिया गया।  

BJP ने सपा का ही प्रत्याशी उतारा है
प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां तक उपचुनाव की बात है बीजेपी ने अपना ही प्रत्याशी उतारा है। जो कि पहले कभी समाजवादी पार्टी में था। वह जानता है कि वो कही गिनती में स्टैंड भी नहीं करता है लेकिन कही न कही साजिश और षड्यंत्र भी हो सकता है। इसी दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव के पहनावे को लेकर कहा कि नेता जी ने कभी भी अपना पहनावा नहीं बदला चाहे कहीं भी गए हो। इस दौरान अखिलेश यादव ने सैनिक सम्मेलन में सैनिकों से भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Related News

static