गुजरात के वडोदरा में पुल ढहने से बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 01:56 PM (IST)

यूपी डेक्स: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए।  पुल के ढहने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) (वडोदरा ग्रामीण), रोहन आनंद ने बताया कि गंभीरा पुल का एक ‘स्लैब' ढह जाने से पांच वाहन महिसागर नदी में गिर गए। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है। आनंद ने बताया कि घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि कम से कम पांच लोगों को बचाया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।

PunjabKesari

चार दशक पुराने पुल था पुल
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दशक पुराने पुल के ढहने से8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कि इस हादसे में 5 से अधिक लोगों ने को बचा लिया गया। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गंभीरा पुल का एक ‘स्लैब' ढह जाने से पांच से छह वाहन महिसागर नदी में गिर गए। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है।

PunjabKesari

दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में समाए 
 उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे के कारण की जांच का निर्देश दिया। घटना के दृश्यों में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने इससे पहले कहा था कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए।

PunjabKesari
 राहत बचाव कार्य जारी
 एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी बचाव उपकरण के साथ घटनास्थल रवाना हो गई है। करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static