बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली में लिप्त तीन अधिकारियों पर गिरी गाज; तत्काल प्रभाव से निलंबित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 12:10 PM (IST)

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर के जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली में कथित रूप से लिप्त पाए जाने पर तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हमीरपुर जिले के सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई 
निलंबन की यह कार्रवाई दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच समिति का गठन लाभार्थियों से लगातार प्राप्त शिकायतों के बाद किया गया था। जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन अधिकारियों की मिलीभगत से ऑनलाइन आवेदन, फाइल निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध तौर पर धन उगाही की जा रही थी।

जांच में मिले भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य 
प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य मिलने पर समिति ने कठोर कार्रवाई की संस्तुति की, जिसके बाद शासन ने निलंबन के साथ ही संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश किये। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static