पत्नी से विवाद के चलते पति ने अपनी सास के साथ किया ये घिनौना काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 05:38 PM (IST)

बरेली: पत्नी से विवाद के चलते दामाद ने अपने सास के साथ जो किया है वह रिश्तों को कलंकित कर गया है। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। यहां पत्नी से विवाद के चलते पति ने अपनी सास-ससुर की बाइक में कार से टक्कर मार दी। इससे टायर में फंसने से सास की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद से आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। उसपर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रात में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एयरफोर्स रोड स्थित रोड नंबर 7 स्थित कृष्णा नगर निवासी मनमोहन सिंह की शादी चाहबाई की रहने वाली मनी सक्सेना से हुई थी। कुछ वर्षों से उनके बीच में विवाद चल रहा था। इसके चलते ही मनमोहन ने 25 सितंबर को आईवीआरआई पुल पर अपने ससुर की बाइक पर टक्कर मार दी थी। इससे बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी नीलम सक्सेना टायर में फंस गई और गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके जेल भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसका वारंट भी जारी किया था। इसके बाद एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बुधवार की रात मनमोहन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में गुरुवार को पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी मनमोहन पर दर्ज हैं कई मामले
आरोपी मनमोहन पर बारादरी, इज्जतनगर और प्रेमनगर में अलग-अलग आरोप में सात मामले दर्ज हैं। इसमें से तीन-चार मामले मनमोहन की पत्नी ने उस पर दर्ज कराए हैं। वहीं, मनमोहन ने पुलिस से बचने के लिए नया मोबाइल फोन और सिम ले लिया था। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर पुलिस को गुमराह करने के लिए व्हाट्सप की लोकेशन लाइव दिखाता था और वह दूसरी जगह पर होता था। राहुल भाटी, एसपी सिटी ने बताया कि मनमोहन लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static