शराबी पति जबन पत्नी से बनाता था अप्राकृतिक संबंध! देवर करता था गन्दा काम, महिला पहुंची थाने फिर...

punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 07:52 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में शादी हुई एक महिला ने अपने पति और ससुरालजनों पर दहेज मांगने, मारपीट, अश्लील हरकतें और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता की शादी 27 अप्रैल 2024 को नीरज यादव से हुई थी। महिला के पिता ने मंगनी में 1 लाख और तिलक में 5 लाख रुपये दिए थे, फिर भी ससुराल वाले शादी के बाद 5 लाख रुपये नकद और एक कार की और मांग करने लगे।

पति करता था शराब पीकर बदसलूकी
महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करता था और अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पार्टी करता था। नशे में वह अपनी पत्नी को जबरदस्ती अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पत्नी ज इस का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। 

देवर ने बनाया अश्लील वीडियो, दी धमकी
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका देवर अजित यादव ने एक दिन बाथरूम में नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। जब महिला ने इस बारे में शिकायत की, तो ससुरालवालों ने उल्टा उसी को दोषी ठहराया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस ने FIR दर्ज की
महिला ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने आजमगढ़ के उपमहानिरीक्षक से गुहार लगाई, जिसके बाद रामपुर थाना पुलिस ने पति नीरज यादव, ससुर राजेंद्र यादव, सास नरमी देवी, देवर अजित यादव, ननद नेहा यादव और स्नेहा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static