गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर बोलीं मेनका गांधी- पहले हमें पशु वध बंद करना होगा
punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 05:54 PM (IST)
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंची है। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर कहा कि पहले हमें पशु वध बंद करना होगा, जिससे न्यायालय के निर्णय की सार्थकता हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार को ऊंट, शेर, चीता, भालू और हिरण के वध पर भी प्रतिबंध लगाना होगा।
बता दें कि सांसद मेनका गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के 3 दिवसीय दौरे के लिए सुल्तानपुर पहुंची थी, उन्होंने राजस्व परिषद द्वारा सुल्तानपुर जनपद को कुशभवनपुर किए जाने की संस्तुति पर आभार भी जताया। मेनका ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का प्रयास सफल होने की कगार पर है।