Manipur Violence: महिलाओं से हुई हैवानियत पर भड़कीं सपा सांसद डिंपल यादव, भाजपा सरकार से पूछे कई सवाल!

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 07:45 AM (IST)

Manipur Violence: समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर में जारी हिंसा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को घेरा और पूछा कि वह महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों पर तमाशबीन क्यों बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से सपा सांसद डिंपल ने एक ट्वीट में कहा, "भाजपा सरकार मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ भयानक अपराधों के अपराधियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों के लिए केवल मूकदर्शक क्यों बनी हुई है? भारत की महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता क्या है? सरकार अधिकांश महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप क्यों है?''

PunjabKesari

मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन: अखिलेश यादव
आपको बता दें कि इससे पहले मणिपुर की इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया था। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि “मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने भी मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दिया। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल यादव ने कहा कि “मणिपुर में जो हुआ है, वो भाजपा की सरकार की वजह से हुआ है। इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। पीएम मोदी भाषण तो अच्छे देते हैं लेकिन देश में क्या हो रहा है इस पर नहीं बोलेंगे।

PunjabKesari

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर के कांगपोकपी जिले में यह घटना 4 मई को घटी थी। इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिलाएं लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं और बंधक बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static