स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सपा के कई नेता भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 05:24 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगौह उपचुनाव के लिये चुनाव प्रचार करने यहां आये भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में शनिवार को यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
PunjabKesari
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी, जिला महामंत्री ठाकुर मेघनाथ सिंह, के अलावा खनन कारोबारी एवं सपा नेता सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजसिंह माजरा, कांग्रेस नेता सौरव गर्ग, कांग्रेस नेता संजयवीर सिंह राणा, नानौता कांग्रेस अध्यक्ष मजहर सिद्दिकी, कांग्रेस के जिला सचिव नरेश राणा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन चैधरी, विकास जैन, रविंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, ठाकुर अनिल सिंह, ठाकुर शेरजंग सिंह, शेखर चैधरी, विजय कपिल समेत सैकडो नेता थे।

खास बात यह है कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुशील चैधरी के चचेरे भाई गंगौह के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हैं। डा. सुशील के सगे भाई अभय चैधरी पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे। प्रदेश भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गंगौह के मतदाताओं से मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छे 370 को हटाकर कलंक को धो दिया। सरकार ने ढाई करोड़ घर बनवाने का काम किया और उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क स्वास्थ्य योजना के तहत गरीबों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप साही, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, भाजपा सांसद प्रदीप चैधरी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने भी सभा को संबोधित किया।











 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static