शादी, बच्चा और फिर ऐसा क्या हुआ कि बना ब्लैकमेल का खौफनाक खेल... जानिए रिश्ते के पीछे का सच?

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 07:05 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी अब विवादों में बदल गई है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती प्यार में बदली फिर की कोर्ट मैरिज 
पीड़िता के अनुसार, करीब सात वर्ष पहले उसकी मुलाकात भावनपुर क्षेत्र निवासी विकेश से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी और दंपती का एक पांच वर्षीय बेटा भी है।

अश्लील वीडियो बनाकर पति करता है ब्लैक मेल 
महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह गलत संगत में पड़ गया, शराब पीने लगा और अन्य युवतियों से संपर्क रखने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि पति अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था।

महिला बोली- सास देती है बेटे का साथ 
इसके अलावा, महिला ने सास पर भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर उन्होंने बेटे का ही साथ दिया। पीड़िता का कहना है कि पति अपने दोस्तों को घर बुलाकर उसे जबरन शराब परोसने के लिए कहता था और इसके बदले पैसे लेता था।

पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज 
मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब महिला को पता चला कि उसके पति ने गुरुग्राम की एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इस संबंध में विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति विकेश, सास संतोष और देवर गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static