बस्ती में सिलेंडर लीकेज से भीषण आग: सिलेंडर लगाते समय हुआ जोरदार धमाका, 7 बच्चों समेत 9 लोग झुलसे; 8 की हालत नाजुक

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 11:31 PM (IST)

Basti News, (विवेक श्रीवास्तव): बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर लगाकर लीकेज चेक करते समय भयानक हादसा हो गया।  सिलेंडर में आग लगने की वजह से 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, घायलों में 7 बच्चे एक महिला और हॉकर शामिल है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में रामफल के घर पर सुरेमन गैस सिलेंडर लगाने गया था। सिलेंडर लगाने के बाद लीकेज चेक करते समय अचानक आग फैल गई जिसमे सुरेमन के अलावा सुमन, सिकंदर, रिते, खुशी, अंजली, नीरज, अंशिका, दिव्या गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, जिसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि घायल सुरेमन का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
PunjabKesari
सीओ प्रदीप तिवारी ने बताया कि घर के अंदर चूल्हे में गैस सिलेंडर फिट करते समय रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। पास में एक महिला और 7 बच्चे गैस को फिट करते हॉकर को देख रहे थे, आग लगने की वजह से महिला और 7 बच्चे झुलस गए। महिला और 7 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static