मथुरा: लड़की को छेड़ना मजनू को पड़ा भारी, चप्पलों से जमकर हुई पिटाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 11:02 AM (IST)

मथुरा: ऊतर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे करती फिर रही है। वहीं दूसरी तरफ सच्चाई यही है कि आज भी स्कूल जाने वाली लड़कियों को छेड़-छाड़ जैसी घटनाओं से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि सूबे के मुखिया द्वारा एंटी रोमियो अभियान का सरकार बनने के साथ ही गठन भी किया गया था। किंतु अब वह कहीं भी नजर नहीं आता है।
PunjabKesari
मुझे स्कूल जाते वक्त रोज रास्ते में यह लड़का छेड़ता था-
जानकारी मुताबिक मामला छाता के गांव तरौली सुमाली का है। जहां पर एक लड़की को लड़के द्वारा छेड़े जाने पर लड़की ने मजनू की चप्पलों से जमकर पिटाई कर डाली। लड़की ने बताया कि मुझे स्कूल जाते वक्त रोज रास्ते में यह लड़का छेड़ता था। घर से निकलती थी तो गलियों में छेड़ता था। वहीं इस मजनू का नाम धीरज बताया जा रहा है जोकि गांव तरौली सुमाली का ही रहने वाला है। आप देख सकते हैं कि कैसे चप्पलों से इस युवक की पिटाई की जा रही है। लड़की ने जब अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो परिजनों ने न केवल युवक को धर दबोचा बल्कि लड़की के हाथों से ही मजनू युवक की झमाझम मजामत (पिटाई) करवा डाली। वहीं आक्रोशित लड़की ने मजनू की मजामत (पिटाई) ऐसी कर ड़ाली की गिनना भी मुश्किल हो गया। फिलहाल देखना यह है कि प्रशासन इस रवैये पर कब तक ध्यान देती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static