Mathura News: बिना नोटिस के निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, महिला ने महाबली पर चढ़ काटा हंगामा

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 04:18 PM (IST)

Mathura/Vrindavan News, (मदन सारस्वत): उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही में समीपवर्ती गांव अक्रूर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान निर्माणधीन मकान पर महाबली चलने से आक्रोशित महिला ने जेसीबी पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा। महिला का आरोप है कि बिना नोटिस दिए तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई है।
PunjabKesari
बता दें कि यमुना की खादर में निर्माण को लेकर यदाकदा जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाती है। अक्रूर खादर में हो रही प्लाटिंग और निर्माण को लेकर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त आपरेशन चलाया जिसमें कई अर्ध निर्माण ढहा दिए गए। इसी बीच एक निर्माधीन मकान को ध्वस्त करने पर प्लाट मालकिन रेनू सिंह ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया। तोड़फोड़ होने से क्षुब्ध महिला जेसीबी पर चढ़ गई और जमकर अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाला।
PunjabKesari
महिला का आरोप है कि दोपहर में जब वह अपने दो बच्चों के साथ खाना खाने गई थी तभी पीछे से उसके मकान पर महाबली चला दिया गया। जबकि उसे न तो कोई नोटिस मिला है और ना ही मौजूद अधिकारियों ने उसकी कोई बात सुनी है। उन्होंने आला अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static