पुलिस भर्ती प्रचार पर भड़कीं मायावती, बोलीं- पुलिस विभाग में भर्ती का ये रूटीन कार्य है... अपने कार्यकाल की दिलाई याद
punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 01:11 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में हाल के दिनों में संपन्न हुई 60,244 पुलिस भर्ती पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सिलसिलेवार दो एक्स पोस्ट्स में आरोप लगाया कि सरकार जिस तरह से भर्ती को प्रचारित कर रही है जैसे कि कोई बड़ा कार्यकर दिया है। जबकि ये पुलिस विभाग में भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलाग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए। किन्तु इस भर्ती में सर्व समाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी ट्रेनिंग का क्या? यही आम चिन्ता।
1. यूपी में अभी हाल ही में हुई सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलाग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए। किन्तु इस भर्ती में सर्वसमाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी ट्रेनिंग का क्या? यही आम चिन्ता।
— Mayawati (@Mayawati) June 18, 2025
उन्होंने बसपा सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि जब मेरी सरकार थी तब यूपी में ’कानून द्वारा कानून का राज’ का न्याय-युक्त माहौल स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद सृजित करके पुलिस भर्ती को ईमानदार बनाया गया, जिस शान्ति व्यवस्था का लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिला, जिसकी अब काफी कमी। गौरतबल है 2007 में बसपा सरकार ने एक लाख पदों पर पुलिस विभाग में भर्ती की हुई थी।