BJP MLA सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा- पैसों के पीछे नाचती हैं मायावती

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 05:45 PM (IST)

बलियाः अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जतना पार्टी के  बैरिया विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ने बसपा प्रमुख मायावती को वैभव की दुनिया के पीछे नाचने वाला नेता बता डाला। उन्होंने कहा कि मायावती को गरीबों से काई लेना देना नहीं है। वह पैसों के पीछे भागती है। वहीं इस बयान से नाराज बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने विधायक के खिलाफ थाने में तहरीर दी और शक्त कार्रवाई की मांग की है। सुरेंद्र सिंह ने मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिसके राज में बेटी सुरक्षित न थी न खेती न ही पशु वह भी अपने को बेहतर शासक बता रहा है।

उन्होंने अखिलेश पर भी तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश औरंगजेब परंपरा का पोषक है जो अपने पिता को जबरन हटा कर सत्ता पर कब्जा कर लिया है। वो जनता का क्या भला करेगा। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश का योगी मोदी के राज में हो रहा है। जनता खुशहाल है। सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है। अपने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जतना पार्टी की एक बार फिर सरकार बनेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static