बरेली नहीं अब बदायूं में जनसभा करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, जानिए क्या है वजह?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 05:49 PM (IST)

बरेली: मंडल कोआर्डिटेनंटर और जिलाध्यक्ष को निष्कासित किए जाने के बाद बसपा की नई टीम का गठन किया गया है। जिसमें नरेंद्र सागर को मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन में अन्य पदों पर भी जिलाध्यक्ष ने बदलाव किए हैं। 

Lok Sabha Election: राहुल गांधी की मुहिम को चुनाव से पहले झटका दे गए पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल, समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़ी

बरेली लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी छोटे लाल गंगवार का नामांकन खारिज बनी वजह 
गौरतलब है कि बरेली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन जांच में खारिज हो गया था। जबकि आंवला लोकसभा क्षेत्र बसपा के नाम से फर्जी तरीके से सत्यवीर नाम के व्यक्ति ने नामांकन दाखिल कर दिया था। जिससे बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन खतरे में पड़ गया था। हालांकि बाद में उनका पर्चा वैध माना गया था। इसके बाद पार्टी ने रविवार को मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव सिंह कोनिष्कासित कर दिया था। इनपर अनुशासनहीनता का आरोप था। वहीं, ओमकार कातिब को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि नरेंद्र सागर को मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई टीम का गठन करके कुछ बदलाव किए गए हैं। संगठन आंवला लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा है।

PunjabKesari

बरेली नहीं,अब बदायूं में जनसभा करेंगी मायावती
बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा 29 अप्रैल को देवचरा में होनी थी, लेकिन अब जनसभा का स्थान बदल दिया गया है। जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब ने बताया कि अब बसपा प्रमुख 29 अप्रैल को बदायूं के इस्लामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर पार्टी के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static