विंध्यवासिनी के दरबार में लाखों भक्तों ने लगाई हाजरी, नए वर्ष के लिए मां से की प्रार्थना
punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 06:23 PM (IST)

मिर्जापुरः भले ही 2020 रूलाकर रख दिया हो मगर नए वर्ष 2021 के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में लाखों भक्तों ने हाजरी लगाई और मंगलकामना की। जिससे नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में भीड़ लग गई। सभी अपने परिवार के साथ माता के चरणों में माथा टेकें और आने वाला समय शुभ और मंगलमय हो यह कामना की।
बता दें कि विंध्यवासनी मंदिर में सुबह मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट आम भक्तों के लिए खोला गया। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़े। दूर-दूर से दर्शन पूजन के लिए आये भक्तों का कहना था कि बीता साल बहुत अच्छा नहीं गया। मां का दर्शन पूजन कर कामना किया आने वाला साल अच्छे से बीते। इसलिए मां के आशीर्वाद से साल की शुरुआत कर रहा हूं।