उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने आप, कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना, ‘दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के आरोपों पर खड़े किए सवाल’

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 06:34 PM (IST)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने हरदोई में भाजपा पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की और कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हासिये पर चली गयी है समाजवादी पार्टी ने माफिया को संरक्षण दिया है। उन्होंने कहाकि आम आदमी पार्टी की मंत्री को भाजपा में आने के लिए प्रलोभन किसने दिया इस बात को सबके सामने रखें।
PunjabKesari
आतिशी बताएं...बीजेपी में आने के लिए किसने कहा था?
दरअसल, दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने उस रैली के जवाब में पूरे प्रदेश भर में एक साथ अपने प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी नेताओं को उतारा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप की झड़ी लगाते हुए जहां दोनों पार्टियों से कई सवाल पूछे वहीं उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के आरोपों को लेकर कहा कि वह इस बात का खुलासा क्यों नहीं कर रही हैं कि उनको बीजेपी में आने के लिए किसने कहा था। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह आजकल बिल्कुल हाशिये पर चली गई है। इसके अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स के दिए गए नोटिस को लेकर कांग्रेस से कुछ सवाल पूछे तो वहीं समाजवादी पार्टी पर भी माफिया का संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं।
PunjabKesari
राहुल गांधी क्या कह रहे हैं देश की जनता सब समझ रही है
हरदोई के भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में पत्रकारों को संबोधित करने पहुंची प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री आतिश के बयानों पर सवाल किया गया की दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की तरफ से एक करीबी का मैसेज आया कि बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो तुम्हारे यहाँ ईडी की रेड़ पड़ेगी। इस पर उन्होंने कहाकि तो वह क्यों नहीं बता रही है किसने उनसे आने के लिए कहा। यह सब अपने बचने के लिए वह कह रही है और उनके ऊपर आज से नहीं इनके ऊपर पहले से ही यह दोष चला रहा है। राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर आरोप है असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइजी बाँट रहे है। इसके जवाब में उन्होंने कहाकि राहुल गांधी क्या कह रहे हैं देश की जनता सब समझ रही है। राहुल गांधी की बातों पर हम लोग ध्यान नहीं दे रहे। वह जहां से चुनाव लड़ रहे थे, जिस जनता ने उनको सांसद बनाया था अब वह वहां देखने भी नहीं आते, प्रदेश छोड़कर के चले गए। अब हमें उनकी बात पर कोई जवाब नहीं देना है। जनता उनको जवाब देगी और कांग्रेस आज बिल्कुल हाशिये पर चली गई है तो उस पर हम कुछ कहना नहीं चाहेंगे।
PunjabKesari
सपा बताये क्या उसने माफियाओं का संरक्षण नहीं किया?
तिवारी ने कंग्रेस और सपा पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए दोनों दलो से इनकम टैक्स और माफिआ को लेकर सवाल भी पूंछे। आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक जिस पर घोटाले ही घोटाले के आरोप लगे हैं यह कांग्रेस है। इसका शीर्ष नेतृत्व पांच हजार करोड रुपए के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। जीप घोटाले से लेकर हेलीकाप्टर घोटाले तक और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर चीन की सत्तारूढ़ पार्टी से एमओयू साइन करने तक इन पर आरोप लगे है। यह इसे गर्व से बताते नहीं थकते है यह बहुत गर्व महसूस करते है इसे बताने में, कांग्रेस के तमाम नेता जिस पार्टी को जी भरकर हर दिन गाली देते थे आज उनके साथ गलबहिया कर रहे है। सपा के बारे में सबको पता है लेकिन बताना चाहूंगी सब जानते है की इन्होंने किस तरह से भ्रष्टाचार किया है। भ्रष्टाचार को पूरा देश जानता ही है लेकिन इनके परिवारवाद से भी उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित रही है जो पार्टी कभी कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी आज उन्हीं के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। सपा मुखिया सनातन धर्म और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने वाले पार्टी नेताओं पर चुप रहते हैं, कभी एक शब्द नहीं कहते है। अपने नाम में समाजवादी पार्टी लेकर चलने वाले इस पार्टी के शीर्ष नेता समाज और जनता नहीं सिर्फ अपने परिवार की चिंता दिखाई देती है यह पूरा प्रदेश और देश जानता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static