नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने डाला वोट, प्रतिष्ठा दांव पर

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 08:00 AM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये सोमवार को नौ जिलों की 55 सीटों पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग मतदान कर रहे है। वहीं योगी सरकार में  नगर विकास राज्य मंत्री और सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी  महेश चंद्र गुप्ता ने वोट डाला। जिले में मतदान को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिला। 

PunjabKesari

बता दें कि दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। 2017 के चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा को 15 जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी। इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें से एक हैं बदायूं सदर सीट से विधायक और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता इस भी चुनाव मैदान में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static