मंत्री Sonam Kinnar का केशव देव मौर्य को ऑफर, कहा- BJP ज्वॉइन करें तो वो चंदा मांगकर गिफ्ट करेंगी फॉर्च्यूनर

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 12:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मंत्री सोनम किन्नर ने महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री सोनम ने कहा कि महान दल के अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हो जाएं, तो वे सभी किन्नरों से 10-10 हजार रुपए का चंदा लेंगी और केशव देव मौर्य को एक फॉर्च्यूनर गिफ्ट करेंगी। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी में आएं उनका सम्मान होगा। सोनम किन्नर ने पार्टी में शामिल होने का ऑफर देते हुए कहा कि महान दल अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हों और हम सब के साथ लोकसभा चुनाव का प्रचार करेंगे।
PunjabKesari
सपा की तरफ से गाड़ी वापस मांगे जाने पर सोनम किन्नर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पक्ष लेती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव को अच्छी तरह से जानती हैं। उन्होंने केशव देव मौर्य से गाड़ी वापस नहीं मांगी होगी। यह उनके आस-पास रहने वाले लोगों ने किया होगा। सोनम ने कहा कि सपा अध्यक्ष के लिए एक 50 लाख की गाड़ी कोई मायने नहीं रखती। उनके साथ रहने वाले नेताओं ने ऐसा किया होगा। हो सकता है अखिलेश यादव को यह मालूम भी ना रहा हो। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अखिलेश यादव के साथ काम किया है। उन्होंने मेरी भी मदद की थी। वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव ने जब समाजवादी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले केशव देव मौर्य को विधान परिषद नहीं भेजा, तो उन्होंने सपा से गठबंधन तोड़ दिया। गठबंधन टूटते ही अखिलेश यादव ने महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को तोहफे में दी गई फॉर्च्यूनर कार वापस मांग ली।  सपा की तरफ से केशव देव को फोन कर कहा गया कि जो फॉर्च्यूनर गाड़ी आपके पास है वो समाजवादी पार्टी के नाम से रजिस्टर्ड है। ऐसे में अब गठबंधन नहीं रहा तो कार वापस कर दीजिए। जिसके बाद केशव मौर्य ने गाड़ी वापस कर दी। बता दें कि सोनम किन्नर को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static