निकाह के बाद पीरियड्स हुआ मिस, दुल्हा बोला- ये कैसे... जांच में दुल्हन निकली प्रेगनेंट फिर...

punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 08:24 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई ने 1 अप्रैल 2025 की रात उसके साथ दो बार जबरन दुष्कर्म किया। घटना के वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे।

पिता और भाई ने दी धमकी, जबरन कराई गई शादी
पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बारे में अपने पिता से बात की, तो उन्होंने उसे चुप रहने के लिए कह दिया। भाई ने भी धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण वह चुप रही।​

शादी के बाद हुआ खुलासा
महिला की 15 अप्रैल को जबरन शादी कर दी गई। शादी के कुछ दिन बाद जब उसे पीरियड्स नहीं हुए, तो ससुराल वालों ने उसे डॉक्टर के पास ले जाया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह 5 हफ्ते और 2 दिन की गर्भवती है। यह सुनकर पति के होश उड़ गए। पति ने पत्नी से पूछा ये कैसे हो गया। उसके पीड़िता ने बताया उसके सगे भाई ने उसके साथ हैवानियत की उसके बाद वह गर्भवती हो गई। फिर उसकी शादी करा दी गई। यह ससुराल वाले हैरान रह गए।

ससुराल वालों ने दी मां को जानकारी
मेडिकल रिपोर्ट के बाद ससुरालवालों ने इस बारे में लड़की की मां को बताया। आरोप है कि इसके बाद मायके वालों ने दहेज केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और न्याय की गुहार लगाई है।

आरोपी भाई को भेजा गया जेल
लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सगे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static