चौथे चरण से मोदी लहर बनी सुनामी…बाराबंकी में बोले CM योगी- ‘अयोध्या की तरह होगा महादेवा का विकास’

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 12:52 PM (IST)

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनसभा को संबोधित करने पर बाराबंकी के हैदरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हैदरगढ़ भारतीय जनता पार्टी के हृदय में बसता है। तीसरे चरण तक पूरे देश के अंदर मोदी लहर थी। अब चौथे चरण से वह सुनामी में बदलने जा रही है। पूरा देश बोल रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज का नया भारत देश और दुनिया के अंदर हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग जो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके समय की सच्चाई पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है।
PunjabKesari
80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दे रही सरकार
सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था और विकास के कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में पूरे देश ने परिवर्तन देखा है। आज 80 करोड़ लोगों को सरकार फ्री में राशन की सुविधा दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 60 करोड़ लोगों को फ्री इलाज की सुविधा में मुहैया कराई गई है। 50 करोड लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ प्राप्त हो चुका है। 12 करोड़ घरों में शौचालय भी बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर भी पहुंच गया है। 4 करोड़ गरीबों के पक्के मकान भी बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा या जाति देखकर नहीं दिया। सिर्फ सबका साथ और सब का विकास पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देशवासियों को दिया गया है। बिना भेदभाव तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे दिया जाता है इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश करके दिखाया है।
PunjabKesari
सपा और कांग्रेस की सरकारों के कारनामे जग जाहिर हैं
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सभी के लिए काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जब तीसरी बार केंद्र सरकार में आएगी तो यह सभी योजनाएं जारी रहेंगी। बचे हुए लोगों को भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मोदी सरकार अब भारत में 100 फीसदी सैचुरेशन के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि अब भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की 10 वर्षों की मोदी सरकार है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का घोटालों का इतिहास है। सपा और कांग्रेस की सरकारों के कारनामे जग जाहिर हैं। दोनों की सरकारों ने देश में लूट और खसोट करने की कोई भी जगह नहीं छोड़ी। कांग्रेस और सपा ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया था। भारतीय जनता पार्टी आज देश को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम कर रही है। मोदी सरकार में हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, नए शिक्षण संस्थान और मेट्रो समेत तमाम विकास के कार्य हुए हैं। मोदी सरकार विकास के साथ विरासत को भी संजोने का काम कर रही है।
PunjabKesari
जो कल तक राम को नकारते थे वह आज किस मुंह से राम के पास जा रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग राम मंदिर का विरोध करते थे। कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि भारत के अंदर राम मंदिर का निर्माण बेकार में हुआ है। कांग्रेस और सपा के लोग अपनी सरकारों में कहते थे कि राम हुए ही नहीं। दोनों की ही सरकारों ने हमेशा हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। जो लोग राम भक्तों पर गोली चलवाते थे क्या उनसे उम्मीद की जा सकती थी कि वह कभी राम मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लोग आतंकवादियों पर कायम मुकदमों को वापस लेते थे। यह लोकसभा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच का चुनाव है। जो कल तक राम को नकारते थे वह आज किस मुंह से राम के पास जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्री राम की भी इच्छा यही है कि उनका भक्त ही देश का प्रधानमंत्री बने। आज विकास, सम्मान, गरीब कल्याण, सुरक्षा और आस्था के सम्मान का जो परिवर्तन आया है, वह मोदी के करिश्माई नेतृत्व के चलते ही संभव हो पाया है।
PunjabKesari
आज सपा और कांग्रेस के लोग जो बोल रहे हैं वह सफेद झूठ
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ों के अधिकारों पर सेंध लगाने का काम कर रही है। जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की कमेटी की का गठन कांग्रेस की सरकार ने किया था। उस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ओबीसी को मिलने वाले 27 फीसदी आरक्षण में से मुसलमानों को भी हिस्सा देना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसका पूरा विरोध किया था। तब जाकर वह रुका। फिर राजेंद्र सच्चर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। उन्होंने रिपोर्ट दी कि मुसलमान की कुछ जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कर लेना चाहिए। भाजपा तब भी भाजपा ने कहा कि गरीब, दलित, वंचित और पिछड़ी जाति के लोगों के हकों पर डकैती डालने की छूट कांग्रेस को नहीं मिलेगी। आज सपा और कांग्रेस के लोग जो बोल रहे हैं वह सफेद झूठ है। क्योंकि ओबीसी और एससी, एसटी के आरक्षण में सेंध लगाने का काम इन्हीं लोगों ने किया था। भाजपा न होती तो यह लोग ओबीसी और एससी, एसटी का अधिकार मुसलमानों को सौंप देते। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस आज भी यही कह रही है। राहुल गांधी आज का रहे हैं कि गरीबी एक झटके में हटा दी जाएगी। जबकि 65 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस देश की हर नागरिक की संपत्ति का सर्वे करवाएगी और उसपर वरासत टैक्स लगाएगी। यानी बाप दादाओं के खून पसीने से बनाई गई संपत्ति का हिस्सा सपा और कांग्रेस के गुंडे ले जाएंगे।

देवों और महापुरुषों को सम्मान देने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की तरह ही बाराबंकी में महादेवा का भी विकास करने जा रहे हैं। हमने राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को इसी कार्य में लगाया हुआ है। अपनी आराध्य देवों और महापुरुषों को सम्मान देने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है। एक तरफ घर-घर में प्रभु श्री राम विराजमान हुए हैं, तो दूसरी तरफ प्रदेश से बड़े-बड़े माफिया का राम नाम सत्य हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सहानुभूति कभी गरीबों के साथ नहीं रही। उनकी सहानुभूति हमेशा माफिया और आतंकवादियों के साथ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर इन समाजवादियों ने संवेदना का एक शब्द भी व्यक्त नहीं किया था। जबकि हाल ही में एक माफिया मारा तो सपा और कांग्रेस के बड़े नेता उसके घर मातम मनाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जनता की सुरक्षा में सेंध लगाई, आस्था से खिलवाड़ किया और विकास से वंचित किया। यह चुनाव उनको जवाब देने का सबसे अच्छा समय है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन की जमानत जब्त करवा दें और भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को भारी मतों से विजयी बनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static