UP Assembly Monsoon Session 2023: आज से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र, हंगामे के आसार
punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 08:02 AM (IST)

(अश्वनी सिंह)UP Assembly Monsoon Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का 7 अगस्त से मानसून सत्र शुरु हो रहा है। यह मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है, क्योंकि जहां विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं, वहीं सत्तापक्ष की ओर से भी जवाब देने की रणनीति बनाई गई है। सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरु होगी। यह वर्ष 2023 में विधान मंडल का दूसरा और 18वीं विधान सभा का पांचवां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयक लाएगी।
इन मुद्दों पर सदन में सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष
समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने सत्तापक्ष सरकार कोसदन में घेरने की रणनीति बनाई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न विपक्षी दल के मुद्दे हो सकते हैं। सपा की मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की रणनीति है। वहीं हरियाणा हिंसा पर भी विपक्ष करेगा विरोध, विपक्ष के नेता सत्ता पक्ष से मांगेंगे जवाब। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे पहुंचेंगे विधानसभा, विधानभवन में13 विधेयक पटल पर रखने की तैयारी, मुख्यमंत्री बाढ़ और सूखे पर कर सकते हैं चर्चा।
मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आपको बता दें कि विधानभवन की सुरक्षा को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। दो एएसपी, सात सीओ, 76 उप निरीक्षक तैनात कि गए हैं। विधानभवन के बाहर की सुरक्षा पांच सेक्टर में बांटा गया है। बाहर की सुरक्षा में पांच सीओ, 17 निरीक्षक, 86 उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। एटीएस कमांडो की टीमें भी तैनात हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से की निगरानी की जाएगी। वहीं किसी भी विरोध प्रदर्शन को रोकेगी पुलिस।
यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र
विधानसभा में आज जिन दिवंगत 10 पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, उनमें पूर्व विधायक अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ़ भी शामिल हैं। निधन पर शोक संदेश का मसौदा तैयार कर उसे नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष पेश किया गया। वहीं विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली 2023 भी आज सदन में पेश होगी।