चांदी की बड़ी चोरी से मचा हड़कंप, 48 किलो की खेप गायब होने के मामले में 5 गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 08:04 PM (IST)
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने चांदी की 48 किलोग्राम की खेप चोरी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई 16 किलोग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आगरा से वाराणसी बस के जरिए दो क्विंटल चांदी ले जाई जा रही थी, तभी रास्ते में चांदी के 48 किलोग्राम वजन वाले दो बोरे चोरी हो गए।
अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) मनोज कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के व्यापारी चंदन सिंह ने 25 अगस्त को आगरा से दो क्विंटल चांदी मंगवाई थी। चांदी की सिल्लियों को छह छोटे बोरों में पैक करके संजय ट्रैवल्स की बस से भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि बस इटावा के एक रेस्तरां में रुकी थी, जहां चांदी के दो बोरे चोरी हो गए। इस संबंध में रकाबगंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि चोरी की साजिश संजय ट्रैवल्स के पूर्व चालक बैजनाथ ने रची थी। उसने करीब एक साल पहले नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन उसे चांदी की खेप के बारे में जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि जब बस इटावा के रेस्तरां पर रुकी, तब बैजनाथ के साथी पहले से ही बस में बैठे थे। उन्होंने बस का लॉकर तोड़कर चांदी निकाल ली। योजना के मुताबिक, बस के पीछे एक कार खड़ी थी, जिसमें चांदी लादकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, अब तक चोरी की गई 48 किलोग्राम चांदी में से 16 किलोग्राम बरामद की जा चुकी है। बाकी चांदी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
कपड़े धोने पर शुरू हुआ विवाद और बिछ गई ला/श: बाप-बेटों ने तलवारों से का/ट डाला सगा भाई... मचा हड़कंप

