देश के मुसलमानों की नागरिकता को ना कभी खतरा था ना है: मुख्तार अब्बास नकवी

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 10:49 AM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहां भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति समाज के सभी वर्गों में जागरूकता अभियान के माध्यम से घर-घर जा रही है। नकवी ने कहा कि कु छ लोग सीएए के टोटे से वोटों को लोटो को भरने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग ऐसी कोशिश कर रहे हैं वह शुद्ध रूप से दिवालिया, कंगाल हो चुके हैं । कुछ राजनीतिक पार्टियां हैं जो सीएए जैसे मुद्दे पर भी भ्रम और भय का भूत खड़ा करके अपना राजनीति चमकाना चाहती हैं।

प्रधानमंत्री जी ने भी और गृह मंत्री जी ने भी कहा कि यह कानून किसी भारतीय नागरिक के लिए नहीं है। आज हमें अपेक्षा थी कि सभी राजनीतिक दल मजलूम के साथ खड़े होंगे। लेकिन आज वो जालिम के साथ खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान में जहां जुल्म हो रहा है अत्याचार हो रहा है वहां पर जो पीड़ित लोग हैं उनको न्याय दिलाने के लिए, उनको सम्मान देने के लिए कानून बनाया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम देश के सभी लोगों को खासकर देश के मुसलमानों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि यह देश आपका है। भारत आप की धरती है आपने इस भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपकी नागरिकता को ना कभी खतरा था ना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static