मुजफ्फरनगर: जेबकतरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 41 हजार रुपयों समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार, बैंकों से पैसे निकालने वालों को बनाती थीं निशाना

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 01:34 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेबकतरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से 41,000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुढ़ाना क्षेत्र में हुई घटना के संदर्भ में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया और इनके पास से 41,000 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गौरी, सोनिया, जगवती और नेहा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है और वे मध्य प्रदेश की निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बैंकों से पैसे निकाल कर बाहर आने वाले लोगों को निशाना बनाती थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static