UP में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया, धाराएं कम करने के नाम पर मांगे पैसे; कुल 75 हजार की मांग की थी

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 06:01 PM (IST)

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने शनिवार को सोरांव थाने के दरोगा संयम जायसवाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार दरोगा ने एक मुकदमे में धाराएं कम करने के लिए 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम गहरपुर निवासी उदयराज पटेल ने 17 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दरोगा ने शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे की विवेचना में धाराएं कम करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो टीम ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर एक 13 सदस्यीय ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने कल कारर्वाई करते हुए सोरांव थाने के बाहर एक चाय की दुकान के सामने आरोपी दरोगा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शिवकुटी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा गया है। मामले में आगे की विधिक कारर्वाई जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static