UP Politics News: एक मंच पर दिखेंगे JP नड्डा और CM योगी सहित कई नेता, दलितों की राजधानी में साधेंगे सियासी समीकरण

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 07:37 AM (IST)

UP Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 मार्च को यानी आज आगरा में शाहगंज मार्ग स्थित कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनुसूचित समाज के मंत्री और जनप्रतिनधि शिरकत करेंगे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन, नड्डा और आदित्यनाथ करेंगे शिरकत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों पर चर्चा की। अधिवेशन स्थल पर दो मंच बनाए जाएंगे, जिसमें से एक मंच पर संगठन के पदाधिकारी और मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि रहेंगे जबकि दूसरे मंच पर अनुसूचित समाज के प्रबुद्ध वर्ग के खिलाड़ी, सेवानिवृत्त अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार प्राप्त लोग रहेंगे।

सिंह ने कार्यक्रम को लेकर पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिवेशन पार्टी और कार्यकर्ता दोनों के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी
उत्तर प्रदेश में बीजेपी मिशन 80 के लक्ष्य के साथ चल रही है। बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 51 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची फाइनल करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 8 मार्च को हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static