वर्दी नकली, नाम भी फर्जी...रौब दिखाकर बनाईं 20 गर्लफ्रेंड, 10 के साथ किया रेप, ''नौशाद'' से राहुल बने फर्जी सिपाही का फूटा भांडा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 07:16 PM (IST)

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक फर्जी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। जोकि नकली वर्दी पहनकर भोली-भाली महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण कर छोड़ देता था। फर्जी कांस्टेबल अपनी पहचान राहुल त्यागी बताता था, जबकि उसका असली नाम नौशाद त्यागी था। यह पूरी जानकारी एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने दी है। 

20 महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसा चुका था राहुल 
बताया जा रहा है कि 10वीं पास इस फर्जी कांस्टेबल के दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, संभल, मुजफ्फरनगर और मेघालय के असम तक कनेक्शन थे। वह अबतक लगभग 20 महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसा चुका है। ये महिलाएं या तो विधवा थीं या अपने पति से अलग रहती थीं। नौशाद त्यागी पिछले 3 साल से ऐसी महिलाओं को टारगेट बना रहा था। 

पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह 
पुलिस पूछताछ में इस फर्जी कांस्टेबल नौशाद त्यागी ने स्वीकार किया कि उसने दोस्त की वर्दी का दुरुपयोग कर लगभग 18 से 20 गर्लफ्रेंड बनाईं। जिनमें से 10 महिलाओं का उसने शारीरिक शोषण किया है। वह वर्दी की आड़ में अपना नाम राहुल त्यागी बताकर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था। 

एक महिला की शिकायत पर हुआ खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर कोतवाली पुलिस को एक महिला ने शिकायत की। इसके बाद जिले के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस मामले की जांच सीओ सिटी राजू कुमार साव को सौंप दी। पुलिस ने नौशाद त्यागी को गिरफ्तार कर धारा 319, 316 और 318 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static