राजनीति का अड्डा बना लखीमपुर‍! जाने की जिद्द पर अड़े नवजोत सिंह सिद्धू को यूपी बॉर्डर पर लिया हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 05:36 PM (IST)

लखनऊ: हिंसा के बाद से यूपी का लखीमपुर खीरी जिला राजनीति का अड्डा बन गया है। यहां एक के बाद एक बड़े दलों के नेता हाजिरी लगाने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आप सांसद संजय सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया है। सिद्धू के साथ काफिले में कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं। इसमें पंजाब कैबिनेट के मंत्री विजेन्द्र सिंगला भी शामिल हैं और वे नारे लगा रहे हैं।


इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज किसान परिवारों का दर्द बांटने के लिये लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले आज दो टूक शब्दों में कहा ‘यदि किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने वाले केन्द्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं वहीं भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj