नवरात्रि में क्या आपको भी दिखे ये संकेत... समझिए माता रानी हैं प्रसन्न, चमकने वाली है किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 02:02 PM (IST)
UP Desk : देशभर में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। इस दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसे संकेत भी माने जाते हैं, जिन्हें माता की कृपा और शुभ फल का प्रतीक माना जाता है। आस्था रखने वाले लोग इन संकेतों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव और सुख-समृद्धि के संकेत के रूप में देखते हैं।
जौ का तेजी से अंकुरित होना (Navratri 2026)
नवरात्रि में घरों में जौ बोने की परंपरा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि ये जौ तेजी से और हरे-भरे रूप में उगते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि यह दुर्गा की प्रसन्नता का प्रतीक होता है और घर में उन्नति व शांति आने का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें : AIMIM के 3 बड़े नेता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को ढूंढ रही पुलिस, UP Police की रडार पर ओवैसी के लोग; जानिए क्या है पूरा मामला ?
अखंड ज्योति का लगातार जलना
कई भक्त नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति जलाते हैं। अगर यह दीपक पूरे नौ दिनों तक बिना किसी बाधा के जलता रहता है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह संकेत सकारात्मक ऊर्जा और देवी कृपा का प्रतीक माना जाता है।
सपनों में देवी के दर्शन
धार्मिक ग्रंथों और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि नवरात्रि के दिनों में किसी को सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति को जीवन में आने वाली खुशखबरी या लाभ से जोड़कर देखा जाता है।
यह भी पढ़ें : UP के स्कूलों में होगी ऑनलाइन क्लास, प्रशासन का बड़ा फैसला, यहां जानिए पूरी डीटेल
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये दिन?
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में मिलने वाले ऐसे संकेत इस बात का प्रतीक माने जाते हैं कि देवी की कृपा भक्तों पर बनी हुई है और आने वाले समय में जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

