UP Panchayat Election 2021: जौनपुर में जारी हुई नई आरक्षण सूची, हुआ ये बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 01:29 PM (IST)

जौनपुर: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को जौनपुर की आरक्षण सूची जारी कर दी है। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई आरक्षण सूची की नई लिस्ट जारी कर की गई है। नई सूची में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलें हैं।

बता दें कि करीब 10-12 फीसदी सीटों का आरक्षण बदला गया है। जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं। आरक्षण के मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

जौनपुर जिले में 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। जिसमें से 1740 क्षेत्र पंचायत सदस्य 2027,और ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 पद है। आरक्षण मानक के तहत ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। जिसमें से 138 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, 245 पद अनुसूचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए नए सूची में जारी किए गए है। जौनपुर जिला पंचायत से जुड़े अफसरों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार की वर्मा की अध्यक्षता में नई सूची को आज जारी कर दिया।

इस तारीख को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा
सोमवार 22 मार्च तक इन सूचियों का प्रकाशन होगा। इसके साथ ही 20 मार्च से 23 मार्च के बीच इस पहली सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 24 से 25 मार्च के बीच इन दावे और आपत्तियों का संकलन कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को इस अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static