Nikay Chunav: आजमगढ़ में मतगणना के दौरान सपा का बनाया एजेंट गिरफ्तार, पहले भी दर्ज थे कई अपराधिक मुकदमे

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 12:29 PM (IST)

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए हुए मतदानों की मतगणना हो रही है। आज इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी बीच आजमगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में चुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। उसे मतगणना में एजेंट बनाया गया था, उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। जब पुलिस को मतगणना में उस एजेंट के होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम आज, नतीजे तय करेंगे शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की पकड़

बता दें कि, डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है। जिसके खिलाफ 467, 468, 420, 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सीओ सिटी उसे अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि इस आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

ह भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav Results LIVE: नगर निगम का पहला नतीजा आया सामने, झांसी की मेयर सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत की दर्ज

आज आएंगे चुनाव के नतीजे
प्रदेश में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों सहित 760 नगरीय निकाय चुनावों में दो चरणों में मतदान हुए थे। इनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे बड़े दलों के साथ अपना दल (एस), रालोद, एआईएमआईएम, निषाद पार्टी सहित तमाम दलों ने भी किस्मत आजमाई है। इन सभी दलों ने मतदाताओं की कसौटी पर खरे उतरने के लिए अपनी परीक्षा दी थी, जिसका आज परिणाम आने वाला है। सभी राजनीतिक दलों को इस परिणाम का इंतजार है। सभी इस नतीजों को लेकर चिता में है और उनकी धड़कने बड़ी हुई है। 

Content Editor

Pooja Gill