यूपी लोकसभा उपचुनाव: निरहुआ ने नामांकन पत्र के साथ शिव मंदिर में लगाई हाजिरी, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 04:09 PM (IST)

आजमगढ़: यूपी में दो लोकसभा सीटों पर उप चुनाव होने वाला है। वहीं, भाजपा ने आजमगढ़ की सीट से एक बार फिर से भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ पर भरोसा जताया है। इसी कड़ी में रविवार को निरहुआ प्राचीन शिव मंदिरके दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। जहां उन्होंने हवन- पूजन के बाद भगवान शिव के चरणों में नामांकन पत्र चढ़ाया। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया।

वहीं, सपा प्रत्याशी के प्रत्याशी चयन पर लगातार सस्पेंस बने रहने के सवाल पर दिनेश लाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव प्रत्याशी के चयन पर कन्फ्यूज है तो वह भी ईश्वर की कृपा है। ईश्वर जो चाहेगें वहीं होगा। लेकिन जनता भी यही चाहती है कि यहां कमल खिल जाय और आजमगढ़ चमकने लगे।  हालांकि, अभी तक सपा की ओर से कौन इस सीट पर चुनाव लड़ रहा है ये फाइनल नहीं हो पाया है और ना ही इसकी कोई ऑफिशियली घोषणा की गई है. इसी बीच निरहुआ ने अपने गाने के माध्यमसे पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा है। वो गाना ‘अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे’ लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
 

Content Writer

Imran