आजमगढ़ जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिले निरहुआ, प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 11:48 AM (IST)

लखनऊ: आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, प्रवेश लाल यदव और सहयोगी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिले। 

आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा कर जीता का परचम लहराया। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।

बता दें कि आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा के विधायकों का कब्जा है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी सपा के ही पाले में है। मजबूत सीट होने के बावजूद लोकसभा उपचुनाव में सपा को अपने ही गढ़ में मुंह की खानी पड़ी।

Content Writer

Imran