Noida: 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे सुपरटेक ट्विन टॉवर, 10 अप्रैल को किया जाएगा परीक्षण विस्फोट

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 08:48 AM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93 -ए स्थित सुपरटेक अमराल कोर्ट के दोनों टावर 22 मई को ध्वस्त किए जाएंगे, लेकिन ध्वस्तीकरण से पहले 10 अप्रैल को परीक्षण विस्फोट किया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो विस्फोट के जरिए दोनों टावर महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण विस्फोट में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा और इसी के आधार पर तय हो जाएगा कि दोनों टावर को गिराने में कितना विस्फोटक इस्तेमाल होगा।

उन्होंने बताया कि आगरा से आए विस्फोटक विभाग के संयुक्त मुख्य नियंत्रक वीके मिश्रा ने ट्विन टावर का दौरा किया और उनके साथ नोएडा पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने टावर को गिराने के लिए अधिकृत की गई ऐडिफिस कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कंपनी के साझेदार उत्कर्ष मेहता से ट्विन टावर गिराए जाने के संबंध में चर्चा की। मेहता ने बताया कि 10 अप्रैल को किए जाने वाले परीक्षण विस्फोट के लिए विस्फोटक विभाग के संयुक्त मुख्य नियंत्रक ने अनुमति दे दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static