नोएडा: अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी बसाने वाली कंपनी का 13 अप्रैल को होगा चयन, इस अमेरिकी यूनिर्वसल स्टूडियो ने दिखाई रूचि

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 12:01 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट यमुना फिल्म सिटी से बड़ी खबर आ रही है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए 13 अप्रैल को विकासकर्ता कंपनी का चयन होगा।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को ही प्रस्तावित फिल्म सिटी की तकनीकी एवं वित्तीय निविदा खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक तीन निविदा प्राप्त हुई हैं जबकि 16 से अधिक कंपनियों ने इसके बारे में जानकारी हासिल की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगी। सेक्टर-21 में इसे एक हजार एकड़ में तीन चरण में विकसित किया जाएगा।

फिल्म सिटी के लिए अब तक 3 कंपनियों ने टेंडर खरीदे गए हैं। इसमें एलएंडटी, नीलाभ कूपर और यूनिर्वसल स्टूडियो शामिल है। यूनिर्वसल स्टूडियो अमेरिकी कंपनी है, जबकि 16 कंपनियों ने फिल्म सिटी को लेकर जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि इसमें काफी इंटरनेशनल कंपनियों ने अपनी रूचि दिखाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static