गैंगस्टर एक्ट के मामले में नामजद SP नेता जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी था आरोपी

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 04:37 PM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गैंगस्टर एक्ट (gangster act) के एक मामले में नामजद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता व एटा (Etah) जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव (Yogendra Singh Yadav) को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसके चलते आज पुलिस के हाथ ये बड़ी कामयाबी लगी है।

PunjabKesari

बता दें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर जमीन कब्जा करने और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामला पंजीकृत होने के बाद हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने इनाम की घोषणा की थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ेंः गीजर का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान! होली खेलकर नहाने गए पति-पत्नी बाथरूम में दम घुटने से हुई मौत

यादव पर एटा जिले में दर्ज हैं 86 मुकदमे
मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को एटा जिला पुलिस ने आज मथुरा के जैत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में वांछित यादव को गिरफ्तारी के बाद एटा कोतवाली लाया गया, जहां से कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि यादव पर एटा जिले में 86 मुकदमे दर्ज हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः '2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरा विपक्ष होगा जेल में...', रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

जिला पंचायत अध्यक्ष हैं जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव
गिरफ्तारी के समय वह कार से मथुरा से नोएडा जा रहा था, जहां से वह दक्षिण भारत के किसी प्रदेश में भागने की फिराक में था। यादव एटा की अलीगंज सीट से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव का भाई है। रामेश्वर भी गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में जेल में है। वर्तमान में जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। यह परिवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static