अब घना कोहरा होने पर ही बंद होगा बसों का संचालन

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 05:55 PM (IST)

लखनऊ : प्रदेश में रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश की 12 हजार रोडवेज का संचालन अब घना कोहरा होने पर ही बंद होगा। रात्रिकालीन बसों में सीटों की अग्रिम आनलाइन टिकट बुकिंग फिलहाल 15 जनवरी तक बंद रहेगी। यात्रियों के बढ़ते आक्रोश और रोडवेज से अनुबंधित बस संचालकों के चक्काजाम की चेतावनी के बाद परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने रात्रिकालीन बस सेवा संचालन बंद करने के आदेश में बदलाव किया है।

उन्होंने आरएम और एआरएम को निर्देश दिये हैं कि सामान्य कोहरा होने पर बसें मैनुअली सर्शत चलाई जाएं ताकि सफर को लेकर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा को देखते हुये सामान्य कोहरे में बसें चलाने का आदेश दिया गया है। अधिक कोहरा होने पर बसें बीच रास्ते पेट्रोल पम्प, ढाबा, टोल के पास, चौकी पर खड़ी होंगी। रात में यात्री कम होने पर बसें निरस्त रहेंगी। गुरुवार को सभी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किया गया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static