Ayodhya News: रामभक्तों के लिए खुशखबरी ! अब श्रीरामजन्मभूमि पथ पर चलकर कर सकेंगे रामलला के दर्शन, दर्शन दूरी 500 मीटर हुई कम

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2023 - 04:52 PM (IST)

Ayodhya News: मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के बीच रामलला भव्य और दिव्य ग्रह में विराजमान हो जाएंगे। इससे पहले रामलला के दर्शन के लिए जन्मभूमि पथ शुरू हुआ। बिडला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते हुए रामलला के दरबार में श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे। रामलला के जयकारों के साथ द्वितीय बेला में जन्मभूमि पथ भक्तों के लिए खोल दिया गया है, अब से प्रवेश और निकास दोनों ही जन्मभूमि पथ से होगा। इसको लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
PunjabKesari
100 फीट चौड़ा श्री राम जन्मभूमि मार्ग भक्तों के लिए खोल दिया गया है। अब नवीन मार्ग से राम भक्त रामलला का दर्शन कर सकेंगे। नवीन मार्ग से राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर की विराट झलक देख भक्त प्रसन्न हो रहे हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि नवीन मार्ग से रामलला की दर्शन दूरी 500 मीटर कम हो गई है। उन्होंने बताया कि बिड़ला मंदिर के सामने नवीन मार्ग बना है और पुराना दर्शन मार्ग मंदिर निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाएगा। नवीन मार्ग में पुलिस का अवरोध कम होगा, इसके साथ ही भक्तों को नवीन मार्ग राम जन्मभूमि पथ पर 600 मीटर ही चलना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static