हे भगवान! जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे दरिंदे, मेरठ में युवक ने भैंस के साथ किया रेप
punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 02:47 PM (IST)

मेरठः हवस के दरिंदों को केवल अपनी प्यास बुझानी होती है। इसके लिए वो सभी रिश्ते नातों व इंसानियत को ताक पर रख देते हैं। लिहाजा लड़कियों व महिलाओं के साथ ही मासूम बच्चियों के भी रेप व गैंगरेप की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है। मगर उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक घटना जितनी घ़णास्पद, अमानवीय है उतनी ही शर्मनाक व हैरतअंगेज भी। जहां एक युवक पर भैंस के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवक की उम्र महज 22 वर्ष है।
पड़ोस के कई लोगों ने देखा घिनौनी हरकत करते
बता दें कि मामला जानी थाना क्षेत्र की है। भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव निवासी सुमित भैंस के साथ दुष्कर्म करता देखा गया है। विरोध करने के बाद भी आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। भैंस मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी को ऐसी घिनौनी हरकत करते हुए पड़ोस के कई अन्य लोगों ने देखा है।
दंग हो गई UP पुलिस
दरअसल खुद पुलिस भी इस घटना से हैरान है। लेकिन पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि है घटना सही है। भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शराब के नशे में था दरिंदा
वहीं मामले की सूचना पर इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी सुमित निवासी जानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। दरिंदा शराब के नशे में था। उसने घिनौनी हरकत करना स्वीकार किया है।