OMG! अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे...प्रसव के बाद अस्पताल ने थमाया सिर्फ एक, परिजनों ने किया हंगामा

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 08:42 AM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक अस्पताल में प्रसव के लिये आयी गर्भवती महिला के परिजनों ने एक बच्चा पैदा होने पर महज इसलिये जमकर हंगामा काट दिया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दो बच्चे गर्भस्थ होने की बात उजागर हुयी थी।       

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दिखे जुड़वा बच्चे
अस्पताल सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र की निवासी अस्मिता को प्रसव के लिए गुरुवार की रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराने से पहले निजी जांच केन्द्र से महिला का अल्ट्रासाउंड कराया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दो बच्चे गर्भस्थ होने की बात कही गयी थी। अस्पताल में प्रसव के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी बात को लेकर 25 वर्षीय अस्मिता पत्नी नाजिम को अस्मिता के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा चोरी करने का आरापे लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

अस्पताल कर्मचारियों पर एक बच्चा गायब करने का आरोप
अस्मिता के परिजनों की दलील है कि उन्होंने एक दिन पहले ही गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड करवाया था। जिसमें गर्भ में दो बच्चे होने की बात कही गयी थी। उसके बाद सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को तड़के ऑपरेशन कर प्रसव कराने पर एक लड़की पैदा हुई। परिजनों का आरोप है अस्पताल कर्मचारियों ने एक बच्चा गायब कर दिया है।

प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया
महिला चिकित्सालय के कर्मचारियों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने जब इस पर यकीन नहीं किया तो उन्हें ऑपरेशन थिएटर भी दिखवाया गया। उसके बाद परिजनों ने मरीज की फाइल पर हस्ताक्षर भी किये, लेकिन बाद में वे अपनी बात से मुकर गये। परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static