पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने कैंसर इंस्टीट्यूट में उनकी प्रतिमा का किया अनावरण
punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 03:45 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैंसर इंस्टीट्यूट में कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी उनके साथ ही मौजूद रहे। सीएम योगी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को मैं नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज ही उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबूजी ने ही सुशासन की नींव रखी थी। वही उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए सदैव आगे रहने वाले स्वर्गीय बाबू जी का सपना हम मिलकर पूरा करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, 'जननेता, सुशासन के संवाहक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बाबूजी ने सेवा, सुशासन एवं सामाजिक न्याय के अद्वितीय प्रतिमा स्थापित किए हैं। उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
जानकारी मुताबिक आज भाजपा के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर रही है। जिसके चलते आज सीएम योगी, पूर्व सीएम कल्याण सिंह प्रतिमा का अनावरण किया। जो कि करीब 30 लाख की लागत से तैयार की गई है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेशभर में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मना कर लोध बिरादरी को भी प्रभावित करना चाहते है। बता दें कि कल्याण सिंह का निधन बीते वर्ष हो गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता उनके निधन पर लखनऊ पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी याद में लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसका आज सीएम योगी अनावरण किया।