प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 02:03 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार दो बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) रानीगंज डा0 अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बुधवार रात जब मांधाता थानाक्षेत्र के डंबल की इनारी के निकट पहुंची तब बदमाशों ने उसपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया एवं दो बदमाश फरार हो गये। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सुफियान (22) और फरार साथियों का भी नाम बताया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बदमाश के कब्जे से दो तमंचा, 315 बोर एवं कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है l उनके अनुसार घायल बदमाश शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static