कोरोना की लड़ाई को कमजोर करने के लिए मजदूरों के नाम पर राजनीति कर रहे विपक्षी दल: CM योगी

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 01:27 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए श्रमिकों के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह लोग कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही देश की लड़ाई को कमजोर करने में लगे हैं। निहित स्वार्थों के चलते विपक्षी दल मजदूरों के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। जो कि अभद्र आचरण है। देश की जनता विपक्ष के नकारात्मक रवैये पर जवाब जरूर देगी।

असल में घोटाला करने वाले परेशान: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार वैश्विक आपदा के समय एक बड़ा राहत पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित हुआ। जिसे जनता तक पहुंचया गया। जो लोग अपने शासन काल में गरीबों, महिलाओं का कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़प जाते थे, आज जब यह पैसा उन गरीबों के खाते में पहुंच रहा है तो उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है। असल में घोटाला करने वाले परेशान हैं।

सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी: CM
उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण में 27 से 29 मार्च के बीच हमने 6.5 लाख से ज्यादा श्रमिकों को वापस प्रदेश लाए हैं और उनके उपचार और भोजन की व्यवस्था की। वहीं, दूसरे दसरे चरण में (पिछले 3 दिनों में) 50 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया है। इन सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई गई। सरकार ने इनके खाने और रहने की व्यवस्था की। सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी है।

18 करोड़ गरीबों को 2 बार राशन बांटा: CM
सीएम ने कहा कि 1.47 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। 18 करोड़ गरीबों को 2 बार राशन बांटा जा चुका है और तीसरी बार बंटने जा रहा है। 30 लाख से अधिक दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को सरकार 1000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता और मुफ्त खाद्यान्न दे रही है। सरकार शीघ्र ही मजदूरों को रोजगार की व्यवस्था कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static