पाकिस्तान ने ताजमहल पर किया हमला! मुख्य गुंबद से लपटें और धुआं उठता आ रहा नजर; जानिए सच्चाई

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 10:35 AM (IST)

UP News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। यह वीडियो ताजमहल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले का है। इसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने ताज पर हमला किया है और मुख्य गुंबद से लपटें और धुआं उठता नजर आ रहा है। इसके साथ ही दमकलकर्मी आग बुझाते दिख रहे हैं। यह वीडियो फर्जी है और कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। 

पुलिस कर रही वीडियो बनाने वालों की पहचान 
जानकारी के मुताबिक, इस फर्जी वीडियों डालने पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई है। वीडियों की जांच की गई। जिसमें सामने आया कि ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। वीडियो बनाने वाले आगरा से बाहर के लोग हैं। पुलिस जांच में जुटी है और उन आरोपियों की पहचान करने में लगी है। 

मुकदमा दर्ज 
इस फर्जी वीडियो की वजह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और वीडियो बनाने वालों  और शेयर करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी पहचान होने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static