शादी करने जा रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री! जानें कौन होगी दुल्हन? खुद बताया...Video वायरल
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 03:18 PM (IST)
Pandit Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी शादी को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें गुरु जी से शादी की आज्ञा मिल गई है और वह जल्द ही विवाह करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी माता जी से लड़की देखने के लिए कह दिया है और विवाह माता जी की पसंद से ही होगा।
'जल्द मिलेगी खुशखबरी'
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि उनके जीवन का एक सिद्धांत रहा है कि जो बात कहते हैं, उस पर अडिग रहते हैं। भले ही चीजें देर से पूरी हों, लेकिन अपने निर्णय से पीछे नहीं हटते। उन्होंने साफ कहा कि शादी तय है और बहुत जल्द खुशखबरी मिलेगी।
जल्द ही दूल्हा बन सकते है बाबा बागेश्नर
शादी को लेकर उनसे पहले भी कई बार सवाल पूछे जाते रहे हैं। हर बार वह यही कहते थे कि गुरु जी की अनुमति मिलने पर ही विवाह करेंगे। अब उनका यह बयान सामने आने के बाद माना जा रहा है कि वह जल्द ही दूल्हा बन सकते हैं। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि वह 21 दिनों के लिए बद्रीनाथ में साधना करने जाएंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह किससे शादी करेंगे, लेकिन उनके बयान के बाद शादी की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

