कागजी बनाम सच्चे विकास के बीच होगा 2019 का चुनाव: अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 11:17 AM (IST)

लखनऊ: भाजपा सरकार पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के कागजी विकास बनाम सपा के सच्चे विकास के बीच होगा। यादव ने 4 दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को यहां हरी झंडी दिखाने से पहले कहा कि उनकी पदयात्रा का कार्यक्रम सच्चाई का है जबकि भाजपा धोखे की पदयात्रा करती है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि जब बड़े विकास कार्य होंगे तभी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पदयात्रा और साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने जनता के हर वर्ग को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में नफरत और जातीय उन्माद फैलाने की कोशिशें हो रही हैं। मकसद साफ है कि मेहनतकश जनता मोदी सरकार से हर साल 2 करोड़ रोजगार पर सवाल ना पूछे, अच्छे दिन के वायदे पर कालाधन, महंगाई पर रोक लगाने से लेकर बेहतर शिक्षा-चिकित्सा के मुद्दों पर बात ना हो। किसान अपने ऊपर हो रहे अन्याय की बात ना कर सके। सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा के कागजी विकास बनाम समाजवादी सच्चे विकास के बीच होगा। आज देश के संविधान और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static