आजादी के 70 वर्ष बाद मिला गोंड समाज के लोगों को अपना अधिकार: असीम अरुण

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 09:59 PM (IST)

संतकबीरनगर (मिथिलेश कुमार): उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सूबे के राज्य मंत्री असीम अरुण पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण जनजातीय धन्यवाद कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि थे, उनके पहुंचने पर जनजाति में सम्मिलित गोंड समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। यह कार्यक्रम कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनियाबारी में स्थित कृष्णा पैलेस में आयोजित हुआ जहां विभिन्न गोंड समाज के संगठन और लोग सम्मिलित हुए।
PunjabKesari
अब आप आवेदन करें आपको अपना अधिकार मिलेगा
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने कहा की गोंड समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति स्वीकार किया गया है। इसके जातीय प्रमाण पत्र होगे, इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है। अब आप आवेदन करें आपको अपना अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी की मेहरबानी से नहीं आपको अपना अधिकार मिलेगा और कोई भी लेखपाल कोई तहसीलदार परेशानी खड़ा करें तो आपका भाई आपके साथ है। जो आपको अधिकार मिला है वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा मिला है। इस अवसर को राष्ट्रपति ने हम लोगों को दिया है इसका कौन सही लाभ उठा पाएगा। इसके साथ ही राज्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति के हित के बारे में तमाम बातों को उन्होंने अपने संबोधन में रखा।
PunjabKesari
भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव समेत भाजपा के एमएलसी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
PunjabKesari
गोंड समाज के लोगों ने रखी अपनी बात
गोंड विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के.के. निर्भीक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र राज्य मंत्री के समक्ष रखा और उन्होंने कहा कि हम सभी की समस्याओं को दूर कराई जाए जिससे समाज के लोगों को अपना अपना अधिकार मिल सके इस दौरान गोंड समाज के लोग बेहद उत्साहित, खुशी महसूस कर रहे थे।

आजादी के 70 वर्ष बाद मिला अधिकार
संतकबीरनगर जिले में गोंड समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें अपना अधिकार नहीं मिल रहा था। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संतकबीरनगर जिले के गोंड समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया और उसके लिए आदेश जारी हो चुका है अब लोगों को आसानी से जातीय प्रमाण पत्र जारी होगा और समाज के लोग लाभ उठा सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static