इसी महीने शुरू होंगी जेवर से उड़ानें! PM Modi इस दिन करेंगे Noida International Airport का उद्घाटन, CM Yogi का बड़ा ऐलान
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 03:38 PM (IST)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन संभवत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी माह कर सकते हैं। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारा हवाई अड्डा तैयार है। हवाई अड्डे के लाइसेंस से संबंधित औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। मुझे विश्वास है कि इसी माह प्रधानमंत्री द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जाएगा।"
यह हवाई अड्डा राज्य का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित की जा रही एक 'ग्रीनफील्ड' परियोजना है। लगभग 1,300 हेक्टेयर में फैली इस परियोजना का पहला चरण सितंबर 2024 में शुरू होना था, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो सका और कई बार इसकी समयसीमा बढ़ाई गई।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर बच्चों को जबरन नमाज पढ़ाने और उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हेडमास्टर जान मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है .... पढे़ं पूरी खबर ....

